logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुंबई में मोदी:लेकिन कोई राजनीतिक हमला नहीं किया,भाषण विकास पर फ़ोकस


मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के लिए कई विकास योजनाओं का शुभारंभ करने के साथ दो वंदे भारत ट्रेनों का शुभारंभ किया। मोदी मुंबई में थे ऐसे में लाज़मी था की पूर्व की तरह अपने भाषणों में वो कुछ राजनीतिक बांते कहेंगे या राजनीतिक विरोधियो पर हमला करेंगे लेकिन उनका संछिप्त भाषण विकास पर केंद्रित रहा अपने भाषण के दौरान सिर्फ एक बार उन्होंने यूपीए का जिक्र किया और कहां की हमने टैक्स में जो रिआयत दी है उस राशि के लिए पूर्व की सरकार 20% का टैक्स लेती थी.लेकिन अब इस नए बदलाव से युवा और प्रोफशनल निवेश कर पायेंगे।

मोदी ने मुंबई से सोलापुर और मुंबई से शिरडी के लिए वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया।यह पहला मौका है जब भारतीय रेल की इस विशेष ट्रेन को एक ही राज्य के भीतर चलाई जा रही है.मोदी ने कहा की 21 वी सदी में भारत को अपने पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाना ही होगा। इससे नागरिकों की क्वालिटी ऑफ़ लाइफ बेहतर होगी। देश के 17 राज्यों के 108 जिलों को वंदे भारत ट्रेन के माध्यम से जोड़ा गया है.देश भर में वंदे भारत एक्सप्रेस की सेवाओं को बढ़ाया जा रहा है.पहले सांसद चिट्ठी लिखा करते थे की उनके क्षेत्र में ट्रेन का स्टॉपेज मिल जाये अब डिमांड रहती है की वंदे भारत ट्रेन शुरू हो जाये।मोदी ने कहा की वंदे भारत ट्रेन के जरिये मुंबई और पुणे महाराष्ट्र के यह दो अहम शहर जुड़ रहे है.इसका फ़ायदा युवाओं,छात्रों और व्यापारियों को होगा।