logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल ने औरंगजेब से की फडणवीस की तुलना, विधान परिषद में हंगामा, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने सपकाल के बयान को बताया बचकाना


मुंबई: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल द्वारा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से किए जाने पर विधान परिषद में कड़ी प्रतिक्रिया देखने को मिली। राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुळे ने सपकाल के बयान की निंदा करते हुए इसे आपत्तिजनक और अस्वीकार्य बताया। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से विचार करेगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने पर निर्णय लेगी।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “औरंगजेब एक क्रूर, अत्याचारी, धर्मांध शासक था, जिसने हिंदू धर्म और हिंदुस्तान की अस्मिता पर आघात किया था। ऐसे शासक की तुलना महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे लोकतांत्रिक और सक्षम नेता से करना सूर्य पर थूकने की कोशिश करने जैसा है। औरंगजेब ने धर्म के नाम पर हिंदुओं का शिकार किया, मंदिर तोड़े, टैक्स लगाए देवेंद्र फडणवीस ने कानून की चौखट में रहकर राज्य को चलाया है और उनके कार्यकाल में हिंदू धर्म को अभिमान से खड़े होने का मौका मिला है।"

कांग्रेस नेता पर हमला बोलते हुए बीजेपी नेता ने कहा, “औरंगजेब की तुलना देवेंद्र फडणवीस से करने से कांग्रेस महाराष्ट्र की अस्मिता का अपमान कर रही है। सपकाल और कांग्रेस ने निम्न स्तर की राजनीति को अपनाया है। उनकी इस बचकाना मानसिकता के कारण कांग्रेस को अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और ऐसे हास्यास्पद बयान देकर वे चर्चा में रहने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन महाराष्ट्र की जनता समझदार है, वह सपकाल और कांग्रेस को उनकी जगह दिखा देगी।"