logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस देवतले को मिला अर्जुन पुरस्कार, नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों हुए सम्मानित


नई दिल्ली: नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाजी ओजस प्रवीण देवताले को 2023 खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार प्रदान किया। 

यह ऐतिहासिक लम्हा नागपुर के साथ ही पूरे महाराष्ट्र के लिए गौरव का दिन है। नागपुर के अंतराष्ट्रीय तीरंदाज ओजस प्रवीण देवतले को मंगलवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में महामहिम द्रौपदी मूर्मू के हाथों अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

इस समारोह में 21 वर्षीय ओजस देवतले समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन पुरस्कार दिया गया। ओजस का मौजूदा सत्र शानदार रहा है। उन्होंने इसकी शुरुआत बर्लिन में आयोजित विश्व तीरंदाज चैंपियनशिप से की थी। 

ओजस तीरंदाजी विश्व कप के 92 वर्षों के इतिहास में 150 में से 150 अंक अर्जित कर विश्व चैंपियन बनने वाले पहले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज हैं। इसके बाद ओजस का जलवा एशियाई खेलों में देखने को मिला जहां उन्होंने कंपाउंड तीरंदाजी में टीम, मिश्रित और व्यक्तिगत वर्ग में स्वर्ण पदकों की हैट्रिक बनाई थी। अर्जुन पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना ना केवल ओजस के लिए बल्कि शहर खेलकूद के लिए बड़े गौरव की बात है।