logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नागपुर विश्वविद्यालय-प्रोफेसरों से यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत मामले की जाँच के लिए गठित होगी समिति


नागपुर: प्रोफेसरों द्वारा यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत को लेकर वसूली किये जाने के मामले में एक जांच समिति का गठन होगा। विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोहरे की अध्यक्षता में मुंबई में हुई बैठक में मामले की जाँच के लिए समिति का गठन किये जाने का निर्णय लिया गया.इस फैसले के तहत राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय नागपुर विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर की अध्यक्षता में एक समिति  का गठन होगा जो इस मामले की जाँच करेगी।
 नागपुर विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न की शिकायत में सात प्रोफेसरों से धर्मेश धवनकर द्वारा लाखों रुपये लेने का मामला प्रकाश में आया है.इन सभी प्रोफेसरों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई है.बुधवार को हुई बैठक गोहरे ने यह भी कहा की वह जल्द राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज विश्वविद्यालय के अधिकारी पुलिस अधिकारी और पुलिस आयुक्त के साथ वर्चुअल बैठक करेंगी और उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल से भी सलाह मशविरा करेंगी।

           बैठक में  नागपुर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुभाष चौधरी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के उप सचिव अजीत बाविस्कर,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अवर सचिव किशोर जकाते के साथ प्रमुख अधिकारी मौजूद थे.