logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति के ढहने के कारणों का पता लगाएगी नौसेना-राज्य सरकार की संयुक्त तकनीकी समिति: मुख्यमंत्री


मुंबई: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मालवन तहसील के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने के कारणों का पता लगाने और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में विस्तृत विश्लेषण करने के लिए सिविल इंजीनियरों, विशेषज्ञों, आईआईटी और नौसेना के अधिकारियों की एक तकनीकी संयुक्त समिति नियुक्त करने का निर्णय लिया है। यह कमेटी जिम्मेदारी तय करेगी। 

शिंदे ने लोक निर्माण विभाग को छत्रपति शिवाजी महाराज की उनकी उपलब्धियों के अनुरूप एक भव्य और उत्कृष्ट प्रतिमा स्थापित करने के लिए देश के सर्वश्रेष्ठ मूर्तिकारों, सिविल इंजीनियरों, विशेषज्ञों और नौसेना अधिकारियों की एक समिति नियुक्त करने का निर्देश दिया है।

मुख्यमंत्री ने छत्रपति की प्रतिमा को नए भव्य स्वरूप में डिजाइन करने और स्थापित करने के लिए जेजे स्कूल ऑफ आर्ट्स, आईआईटी, सिविल इंजीनियरों, महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मूर्तिकारों के साथ-साथ नौसेना के तकनीकी अधिकारियों की एक समिति नियुक्त करने का भी निर्देश दिया।