logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

नितेश राणे का बड़ा दावा, हिंदू लड़कियों के धर्मान्तरण के लिए विवाह संस्था कर रहे मदद


नागपुर: मानसून सत्र में हिंदू लड़कियों के धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाने वाले भाजपा विधायक नितेश राणे ने एक और गंभीर आरोप लगाया है। राणे ने रविवार को एक ट्वीट में दावा किया है कि महाराष्ट्र में कुछ विवाह संस्थान बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण को प्रोत्साहित और समर्थन कर रहे हैं। 

नितेश राणे ने कहा, “महाराष्ट्र में कुछ वैवाहिक संस्थान बड़ी संख्या में हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण को प्रोत्साहित और समर्थन कर रहे हैं। यह मैरिज एजेंसी महज 2000 रुपये में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट मुहैया करा रही है। ऐसी शादियां पर रोक लगानी चाहिए और ऐसे लोगों को जेल में डाल देना चाहिए। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसा हो।"

मानसून सत्र में भी उठा था मुद्दा

“यह महाराष्ट्र के लिए एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। अहमदनगर के श्रीरामपुर में धर्म परिवर्तन के नाम पर एक नाबालिग लड़की को बरगलाया जाता है। एक लड़की के साथ दुर्व्यवहार और दुरुपयोग किया जाता है। नितेश राणे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के हर नुक्कड़ पर धर्म परिवर्तन के नाम पर नाबालिग लड़कियों को बरगलाया जा रहा है।

उन्होंने आगे कहा, 'हिंदू लड़कियों को धर्मांतरण के लिए पैसे दिए जाते हैं। धर्मांतरण को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। रेट कार्ड बन चुका है। एक सिख लड़की को धोखा देने के लिए रेट कार्ड 7 लाख, पंजाबी हिंदू लड़की को धोखा देने के लिए 6 लाख, गुजराती ब्राह्मण लड़की के लिए 6 लाख, ब्राह्मण लड़की के लिए 5 लाख, क्षत्रिय लड़की के लिए 4 लाख है। इस सभी युवतियों को बेचते तक है। धर्म परिवर्तन के नाम पर लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की जा रही है।