logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

श्रद्धा मामले पर संजय राउत ने कहा- कई हिन्दू युवकों ने भी की युवतियों की हत्या; भाजपा ने किया पलटवार


मुंबई: दिल्ली में हुई श्रद्धा वाल्कर हत्या मामले में देश भर में हिन्दू संगठन विरोध कर रहे हैं। वह इसे लव जिहाद का मामला बताकर प्रदर्शन कर रहे हैं। महाराष्ट्र में इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं इसी पर बात करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत ने एक विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने इस मामले की तुलना करते हुए कहा कि, कई हिन्दू युवको ने भी युवतियों की हत्या की है। राहत के इस बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

क्या कहा राउत ने?

नाशिक में श्रद्धा मामले पर बोलते हुए राउत ने कहा, लव जिहाद पर सभी को एक साथ बैठकर फैसला लेना होगा। यह लव जिहाद है या नहीं, हमें और क्या देखना होगा। आफताब और श्रद्धा का विषय बेहद संवेदनशील है। उसके बाद कई लड़कियों को इन हिंदू लड़कों ने भी मारा है। धमकियां दी गई हैं। मूल रूप से यह विकृति और अमानवीयता है। उन्होंने आगे कहा कि, बिना जाति और धर्म को जोड़े हर बच्ची की रक्षा की जानी चाहिए।"

ट्वीट के जरिए बीजेपी की आलोचना

संजय राउत के बयान की बीजेपी ने आलोचना की है। बीजेपी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इसे पोस्ट किया है। इसमें कहा गया है कि उद्धव ठाकरे का गुट आफताब को सम्मानित करने के लिए मैदान में उतरा है।