logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

Pune: विरोध के नाम पर पीएफआई की देशद्रोही हरकत, जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर लगाए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे 


पुणे: केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ़ इंडिया पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में गुरुवार को देश के 11 राज्यों में एनआईए ने संगठन के ठिकानों पर रेड मारी। इसी के साथ संगठन से जुड़े 106 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें संगठन प्रमुख ओएमए अब्दुल सलाम भी शामिल है। केंद्रीय एजेंसी के इस कार्रवाई से बौखलाए संगठन के कार्यकर्ताओं ने देश भर में प्रदर्शन किया। इसी क्रम में राज्य के पुणे में भी प्रदर्शन किया। लेकिन इस दौरान पीएफआई ने फिर से देशद्रोही हरकत कर डाली। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पाकिस्तान जिंदाबाद और अल्लाह हु अकबर के नारे लगाए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। 

दरअसल, पीएफआई के ऊपर की गई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में पीएफआई कार्यकर्ता जमा हुआ और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की संख्या देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी वहां मौजूद थे। इसी विरोध प्रदर्शन के दौरान पीएफआई कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान जिंदाबाद और अल्लाह  हु अकबर के नारे लगाए। इसी के साथ प्रदर्शनकारियों ने आरएसएस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। 

60 से ज्यादा गिरफ्तार 
 

वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने प्रदर्शनकर रहे 60 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले पर पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीएफआई ने विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी ,लेकिन उसे देने से इनकार कर दिया। इसके बावजूद कानून तोड़ते हुए प्रदर्शन किया और देश विरोधी नारे लगाए। 

विविध धाराओं में मामले दर्ज  
 

पुलिस ने देश विरोधी नारे लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 141, 143, 145, 147,149 (सभी गैरकानूनी विधानसभा से संबंधित), 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) और 341 (गलत संयम) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें: 

  • Shivsena Politics: शिवाजी पार्क में ही होगी उद्धव गुट की दशहरा रैली, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दी अनुमति