logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

राहुल गांधी के बयान पर भड़के राज ठाकरे, कार्यकर्ताओं को दिया ये करने का आदेश


मुंबई: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर पर दिए विवादित बयान से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे भड़क गए हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं को आदेश दिया है सभी लोग बुलढाणा पहुंचे और भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी को काले कपडे दिखाकर विरोध दर्ज करें। राज के आदेश के बाद पार्टी महासचिव संदीप देशपांडे अपने कार्यकर्ताओं के साथ शेगाव के लिए निकल गए हैं।

देशपांडे ने कहा, हम राहुल गांधी के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हम लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले लोग हैं। हम जो भी करेंगे, लोकतांत्रिक तरीके से करेंगे। पुलिस अपना काम करेगी। कानून कानून का काम करेगा। हम वही करेंगे जो हम करना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, हम महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। और अपमान करने वालों को सबक सिखाने के बिना नहीं छोड़ा जाएगा।