logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ क्रिकेट में नया इतिहास! श्रीलंका में पहली बार होगा ‘टेस्ट ट्वेंटी’, लड़के-लड़कियां मिलकर तय करेंगे जीत ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

एमएसआरडीसी के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, परियोजनाओं को पूरा करने के लिए लगभग एक लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता


मुंबई: मुंबई स्थित विधान भवन में मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में हुई महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपस्थित रहे। इस बैठक में मल्टीमॉडल कॉरिडोर के साथ शक्तिपीठ हाईवे, नागपुर-गोंदिया एक्सप्रेसवे, नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे, भंडारा-गढ़चिरौली एक्सप्रेसवे, प्रधान-नासिक एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाला समृद्धि हाईवे, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे विस्तार, भिवंडी-कल्याण एलिवेटेड मार्ग आदि परियोजनाएं को लेकर चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि एमएसआरडीसी की परियोजनाओं को पूरा करने के लिए तत्काल पहल की जानी चाहिए और इसके लिए धन जुटाया जाना चाहिए। इन परियोजनाओं को पूरा करने में लगभग 1 लाख करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रोजेक्ट पीछे न छोड़ें। उसके लिए ऋण, बांड और प्रतिभूतिकरण का प्रारूप तैयार करें और योजना बनाएं। लेकिन सभी परियोजनाएं शुरू की जानी हैं।

मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस ने यह भी निर्देश दिया कि शक्तिपीठ हाईवे के काम में भी तेजी लाएं, नई परियोजनाओं के संबंध में प्राथमिकता के आधार पर कैबिनेट के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाएं।