logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

Jalgaon Railway Accident: मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता, घायलों के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, मंत्री गिरीश महाजन ने दी जानकारी


मुंबई: जलगांव-पचोरा के बीच परधाडे गांव के पास ट्रेन हादसे में 11 यात्रियों की मौत हो गई और 14 घायल हो गए। जल संसाधन और आपदा प्रबंधन मंत्री गिरीश महाजन ने जानकारी दी है कि राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये की मदद का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी।

सोमवार को जलगांव जिले में बड़ा हादसा हुआ। जहां पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों को सामने से आती कर्नाटक एक्सप्रेस ने उड़ा दिया। इस हादसे में आठ लोगों की 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन सभी का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। मध्य रेलवे के पीआरओ स्वप्निल नीला से मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन खड़ी थी, जहां कई यात्री उतरे हुए थे। इसी दौरान सामने से आती एक्सप्रेस ने सभी को उड़ा दिया।

सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ स्वप्निल नीला ने बताया, “जलगांव में पचोरा के पास पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की ओर आ रही थी, उसमें अलार्म चेन खींचने की घटना हुई। इस घटना के बाद, कुछ यात्री ट्रेन से उतर गए। उसी समय कर्नाटक एक्सप्रेस वहां से गुजर रही थी और विपरीत दिशा में जा रही थी, हमें पता चला है कि कुछ यात्री उस ट्रेन की चपेट में आ गए।”