logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

102 दिन बाद जेल से बाहर आए संजय राऊत, हाथ हिलाकर समर्थकों का किया अभिवादन


मुंबई: शिवसेना नेता और पात्र चौल मामले में पिछले 102 दिनों से जेल में बंद संजय राउत आखिर जेल से बाहर आ गए। बुधवार को एमपीएलए अदालत ने राउत को जमानत दी थी। अदालत ने जेल प्रशासन को शाम सात बजे तक राउत को छोड़ने का आदेश दिया था। जिसको देखते हुए बड़ी संख्या में शिवसेना के समर्थक जेल के बाहर मौजूद थे। वहीं बाहर आते ही राउत ने अपने समर्थकों को हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राऊत के समर्थन में नारे लगा भी लगाए।

जेल से निकलने के बाद राउत ने पहली प्रतिकिया दी है। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अदालत ने वही आदेश दिया है, जो हम कह रहे थे। हम लड़ने वाले हैं और लड़ते रहेंगे। मैं सबसे पहले बालासाहेब ठाकरे के स्मृति स्थल पर जाऊंगा और उनको नमन करूंगा।"

राउत की तबीयत ठीक नहीं 

संजय राउत के भाई सुनील राउत ने बताया कि, संजय राउत की तबीयत ठीक नहीं है। जेल से छूटने के बाद उद्धव ठाकरे से मिलने और कुछ और जगहों पर जाने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।

31 जुलाई को किया था गिरफ्तार 

संजय राउत को मेल घोटाला मामले में 31 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्हें ईडी की हिरासत में रखा गया था। संजय राउत की जमानत के लिए कई दिनों से प्रयास चल रहे थे। अंतत: विशेष पीएमएलए कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। अदालत ने उसे दो लाख रुपये के मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।