logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

शिवजी महाराज की जगदंबा तलवार फिर आएगी महाराष्ट्र, संस्कृति मंत्री मुनगंटीवार बोले- 2024 तक लाएंगे वापस


मुंबई: महाराष्ट्र वासियों के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। शिवाजी महाराज की जगदंबा तलवार ब्रिटेन से वापस आने वाली है। गुरुवार को राज्य के संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, हम महाराज की तलवार को वापस महाराष्ट्र में लाने के प्रयास में लगे हुए हैं। 2024 तक यह तलवार वापस महाराष्ट्र आजाए इसके लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि, केंद्र सरकार की मदद से यह ब्रिटेन की सरकार से संपर्क किया जाएगा। इतिहास की मानें तो जगदम्बा तलवार छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा की तलवार है।

संस्कृति मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि, जगदंबा तलवार को महाराष्ट्र वापस करने के लिए हम केंद्र सरकार से बात कर रहे हैं. ऋषि सनक के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब केंद्र सरकार के माध्यम से जगदम्बा तलवार को वापस लाने का प्रयास किया जाएगा। 2024 में शिव के राज्याभिषेक के 350 वर्ष पूरे होंगे। इसके लिए हम राज्य के सांस्कृतिक विभाग के माध्यम से एक योजना तैयार कर रहे हैं और इस बार अगर जगदंबा तलवार भारत वापस आती है तो हमारी खुशी दोगुनी हो जाएगी।

ब्रिटेन के राजकुमार को तोहफे में दी गई 

1875 में ब्रिटिश राजकुमार भारत दौरे पर आए थे। इतिहास में दर्ज खबरों की मानें तो कोल्हापुर के चौथे शिवाजी महाराज ने सन 1875 में भारत दौरे पर आये तत्कालीन ग्रेट ब्रिटन के युवराज प्रिन्स ऑफ वेल्स को एक तलवार और एक तोहफा भेट किया था। वह वही जगदंबा तलवार था जो शिवराय इस्तेमाल करते थे।