logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

राज्य में स्थापित की जाएंगी 1071 मेगावाट क्षमता की सौर ऊर्जा परियोजनाएं, तीन लाख किसानों को होगा फायदा


मुंबई: आज मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में मुंबई स्थित मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री फडणवीस ने ऊर्जा उत्पादन की दिशा में राज्य के भविष्य के मार्ग के बारे में विस्तृत और व्यापक जानकारी प्रदान की।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पारंपरिक ऊर्जा पर निर्भरता कम करके कार्बन उत्सर्जन को कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार किसानों को दिन में सिंचाई के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति प्रदान करके कृषि उत्पादकता बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं भी क्रियान्वित कर रही है।

राज्य में सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए 'मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा परियोजना 2.0' के तहत महानिमति द्वारा जल्द ही 1071 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजनाएं चालू की जाएंगी। इन परियोजनाओं से राज्य के तीन लाख किसानों को लाभ मिलेगा।