logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Maharashtra

SSC Exam Result 2026: 92.09 प्रतिशत रहा परिणाम, सभी विभागों में कोंकण रहा फिर अवल्ल


नागपुर: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष राज्य का कुल रिजल्ट 92.09 प्रतिशत रहा। बोर्ड अध्यक्ष त्रिगुण कुलकर्णी ने पत्रकार परिषद में परिणाम की घोषणा की। इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लड़कों को पीछे छोड़ दिया, जबकि कोकण विभाग ने राज्य में पहला स्थान हासिल किया। वहीं नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर विभाग का प्रदर्शन अपेक्षाकृत कमजोर रहा।

महाराष्ट्र बोर्ड की ओर से जारी किए गए कक्षा 10वीं के परिणाम में राज्यभर से 14 लाख 20 हजार 486 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। कुल परिणाम 92.09 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में करीब 2 प्रतिशत कम है। इस बार परीक्षा में कुल 16 लाख 164 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 14 लाख 52 हजार 246 छात्र सफल रहे। नियमित विद्यार्थियों में 4 लाख 22 हजार 851 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सहित प्रथम श्रेणी प्राप्त की, जबकि 4 लाख 31 हजार 164 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से पास हुए।

परीक्षा परिणाम में एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी। लड़कियों का रिजल्ट 94.96 प्रतिशत रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 89.56 प्रतिशत दर्ज किया गया। यानी लड़कियों का परिणाम लड़कों से 5.40 प्रतिशत अधिक रहा।


कोंकण विभाग रहा सबसे आगे 

विभागवार परिणामों में कोकण विभाग ने 97.62 प्रतिशत के साथ राज्य में पहला स्थान हासिल किया। मुंबई विभाग 94.97 प्रतिशत और कोल्हापुर 95.47 प्रतिशत के साथ बेहतर प्रदर्शन करने वाले विभागों में शामिल रहे। वहीं सबसे कम परिणाम छत्रपति संभाजीनगर विभाग का 88.41 प्रतिशत दर्ज किया गया। नागपुर विभाग का रिजल्ट 89.07 प्रतिशत रहा।

क्रमांक विभाग प्रतिशत
1.पुणे 94.24
2.नागपुर 89.07
3.छत्रपती संभाजी नगर 88.41
4.मुंबई 94.97
5.कोल्हापुर 95.47
6.अमरावती 90.50
7.नाशिक 90.56
8.लातूर 88.42
9.कोंकण 97.62

 20 विषयों का परिणाम शत-प्रतिशत

बोर्ड द्वारा 64 विषयों की परीक्षा आयोजित की गई थी, जिनमें से 20 विषयों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। राज्य की 23 हजार 612 माध्यमिक शालाओं ने नियमित विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया था। इनमें से 6 हजार 612 स्कूलों का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। दिव्यांग विद्यार्थियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा। परीक्षा में शामिल 9 हजार 912 दिव्यांग विद्यार्थियों में से 9 हजार 42 छात्र सफल हुए और उनका परिणाम 91.22 प्रतिशत दर्ज किया गया।