logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला बजट, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दी प्रतिक्रिया


मुंबई: उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय बजट को सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय वाला बजट बताया है। बुधवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा, "वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया बजट अमृत काल में 'सर्वजन हितै' की अवधारणा पर आधारित एक ऐसा बजट है। समाज के अंतिम व्यक्ति के बारे में सोचते हुए इस बजट ने गरीब, मध्यम वर्ग, किसान, उद्यमी, युवा सभी लोगों के बारे में सोचा है।"

विकसित भारत बनाने वाला बजट

फडणवीस ने आगे कहा, “अगले 25 वर्षों में विशेषता वह है जिसे हम एक विकसित भारत कहते हैं। यह बजट इसका रास्ता साफ दिखाता है। इसे ग्रोथ बजट कह सकते हैं, ग्रीन बजट कह सकते हैं, इंफ्रास्ट्रक्चर बजट कह सकते हैं, मिडिल क्लास बजट कह सकते हैं, लास्ट मैन बजट कह सकते हैं। ऐसे सभी लोगों को इस बजट से बड़ी मदद मिल रही है।”

निवेश से होगा रोजगार सूजन

उपमुख्यमंत्री ने आगे कहा, "इंफ्रास्ट्रक्चर पर 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश देश में एक प्रमुख रोजगार सृजक है। ईपीएफओ के तहत 27 करोड़ लोगों के आने से पिछले आठ वर्षों में औपचारिक क्षेत्र में रोजगार बढ़ा है। इस बुनियादी ढांचे में निवेश से भारी भुगतान होगा।