logo_banner
Breaking
  • ⁕ अब आउटर रिंग रोड में दौड़ेगी 12 मीटर लंबी EKA बस, बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की सुरक्षा को देखते मनपा का बड़ा निर्णय ⁕
  • ⁕ Nagpur: लगातार नोटिस देने के बाद भी भवन मालिक ने नहीं तोड़ा भवन, मनपा ने खुद बुलडोजर चला किया ध्वस्थ ⁕
  • ⁕ बल्लारपुर क्षेत्र के कोल यार्ड में आग, एक सप्ताह से सुलग रहा कोयला; वेकोलि अधिकारियों की लापरवाही, करोड़ों का नुकसान ⁕
  • ⁕ Chandrapur: नशे का कारोबार किया तो पूरी संपत्ति होगी सील, ड्रग तस्करी में शामिल पान दुकान पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Nagpur: व्हाट्सऐप पर मुनाफे का झांसा.., ई-कॉमर्स निवेश के नाम पर 4.45 लाख की साइबर ठगी ⁕
  • ⁕ Gondia: दासगांव में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने 3 साल की बच्ची को कुचला, मौके पर ही मौत ⁕
  • ⁕ MPSC परीक्षाओं पर बड़ा फैसला: ऑनलाइन परीक्षा अगस्त 2027 तक टली, तब तक ऑफलाइन ही होंगी सभी परीक्षाएं ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Maharashtra

ग्रामपंचायत चुनाव का बजा बिगुल; 21 सितंबर से नामांकन, 14 अक्टूबर को आएगा परिणाम


मुंबई: राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के विविध ग्राम पंचायत चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। बुधवार को राज्य चुनाव आयुक्त ये. के. मदन ने ऐलान करते हुए कहा कि, राज्य के 18 जिलों के 1166 ग्राम पंचायत और सदियों का चुनाव होगा। जिसके तहत 21 सितंबर से नामांकन शुरू होगा। वहीं 13 अक्टूबर को मतदान होगा और 14 अक्टूबर को चुनाव का रिजल्ट आएगा। शिंदे-फडणवीस सरकार के गठन के बाद यह पहला चुनाव होगा।

ज्ञात हो कि, राज्य में महाविकास अघाड़ी सरकार ने 2017 में हुए चुनाव में प्रक्रिया को बदलते हुए फिर से सदस्यों से सरपंच चुनाव लड़ने का तय किया था। वहीं जब शिंदे-फडणवीस की सरकार सत्ता में लौटी तो फिर से सीधे जनता से सरपंच का चुनाव करने का निर्णय लिया।  

ऐसी है पूरी प्रक्रिया 


  • 13 सितंबर 2022 को संबंधित तहसीलदार चुनाव सूचना का प्रकाशन करेंगे
  • नामांकन पत्र 21 से 27 सितंबर 2022 तक दाखिल किए जाएंगे
  • सप्ताहांत की छुट्टियों के कारण 24 और 25 सितंबर 2022 को नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया जा सकता है
  • नामांकन पत्रों की जांच 28 सितंबर 2022 को होगी
  • नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2022 अपराह्न 3 बजे होगी इसी दिन चुनाव चिन्ह का वितरण किया जाएगा
  • वोटिंग 13 अक्टूबर 2022 को सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी
  • मतदान का समय दोपहर तीन बजे तक सिर्फ नक्सल प्रभावित इलाकों में होगा, मतों की गिनती 14 अक्टूबर 2022 को होगी

किन जिलों में होगा चुनाव?


  • ठाणे: कल्याण- 7, अंबरनाथ- 1, ठाणे- 5, भिवंडी- 31, मुरबाद- 35, और शाहपुर- 79. पालघर: दहानू- 62, विक्रमगढ़- 36, जवाहर- 47, वसई- 11, मोखदा- 22, पालघर - 83, तलासरी- 11 और वाडा- 70
  • रायगढ़ : अलीबाग-3, कर्जत-2, खालापुर-4, पनवेल-1, पेन-1, पोलादपुर-4, महाड-1, मानगांव-3 और श्रीवर्धन-1
  • रत्नागिरी: मंदनगड- 2, दापोली- 4, खेड़- 7, चिपलून- 1, गुहागर- 5, संगमेश्वर- 3, रत्नागिरी- 4, लांजा- 15 और राजापुर- 10
  • सिंधुदुर्ग : डोडामार्ग-2 और देवदगढ़-2.
  • नासिक: इगतपुरी- 5, सुरगना- 61, त्र्यंबकेश्वर- 57 और पेठ- 71
  • नंदुरबार: अक्कलकुवा- 45, अकरानी- 25, तलोदा- 55 और नवापुर- 81
  • पुणे: मुलशी-1 और मावल-1
  • सतारा: जावली-5, पाटन-5 और महाबलेश्वर-6
  • कोल्हापुर : भूदरगढ़-1, राधानगरी-1, अजरा-1 और चांदगढ़-1
  • अमरावती: चिखलदरा-1
  • वाशिम: वाशिम-1
  • नागपुर: रामटेक- 3, भिवापुर- 6 और कुही- 8
  • वर्धा: वर्धा-2 और अरवी-7
  • चंद्रपुर: भद्रावती-2, चिमूर-4, मूल-3, जीवती-29, कोरपाना-25, राजुरा-30 और ब्रह्मपुरी-1
  • भंडारा : तुमसर-1, भंडारा-16, पवनी-2 और सकोली-1
  • गोंदिया : देवरी-1, गोरेगांव-1 गोंदिया-1, सड़क अर्जुनी-1 और अर्जुनी मोर-2
  • गढ़चिरौली : चमोर्शी-2, हरि-2, धनोरा-6, भामरागढ़-4, देसाईगंज-2, आर्मरी-2, एटापल्ली-2 और गढ़चिरौली-1
  • कुल- 1,166