logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

अमरावती में हुई तोड़फोड़ पीएफआई की वजह से हुई थी-देवेंद्र फडणवीस


मुंबई- पीएफआई पर केंद्र सरकार ने पाबंदी लगा दी हैं.इस निर्णय के बाद प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहां है की यह संगठन और इससे जुड़े 6 अन्य संगठनों का समूह साइलेंट किलर के तौर पर काम कर रहा है.इस संगठन की वजह से ही अमरावती में बीते दिनों दंगे हुए थे.फडणवीस ने कहां कि 

"नॉर्थ ईस्ट में मस्जिद के तोड़े जाने जाने का दुष्प्रचार कर राज्य में मोर्चे निकाले गए.जिस वजह से अमरावती शहर में तोड़फोड़ की गई.जबकि इसका कोई सीधा संबंध नहीं था.ऐसी कोई मस्जिद तोड़ी ही नहीं गई थी इसके क्रिएटिव्ह बांग्लादेश समेत अन्य देशों से थे"
 
फडणवीस ने यह भी कहां की इस तरह से प्रयास पीएफआई के माध्यम से शुरू ही थे और इसके लिए संगठन ने नया फाइनेंशियल मॉडेल तैयार किया था.जिसके तहत शक न हो इसलिए बड़े पैमानें पर बैंक खाते खोले गए थे जिसमें छोटी अमाउंट डाली जाती थी.संगठन जो कुछ कर रहा था अब उसके साक्ष्य मौजूदा है जिनके माध्यम से यह कार्रवाई की जा रही है.अब केंद्र सरकार ने इस पर पाबंदी लगाई है.अब राज्यों को कार्रवाई को लेकर नोटिफिकेशन जारी करना है.इस संबंध में हमें जो भी कार्रवाई करनी होगी हम करेंगे।
 
फडणवीस ने यह भी कहा की जिस तरह से कुछ लोग आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देकर माहौल को बिगड़ते है उसी तरह कुछ लोग बेहद शांत तरीक़े से देश के सोशल फैब्रिक को ख़त्म कर समाज में विघटन की स्थिति को निर्माण करने का प्रयास कर रहे है.अब देश में आर्मी और इंटेलिजेंस अब एलर्ट है इसलिए आतंकवादी घटनाये नहीं हो सकती है इसलिए इस तरह से माहौल ख़राब किया जा रहा है आतंकी संगठन सिमी पर पाबंदी लगाए जाने के बाद उससे जुड़े लोग अब पीएफआई जैसे संगठन तैयार कर इनके माध्यम से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल हो रहे है.