logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

राज्य सरकार किसानों को लौटाएगी 4 हजार 849 एकड़ जमीन, मंत्रिमंडल बैठक में लिया गया निर्णय


मुंबई: आज गुरुवार को राज्य कैबिनेट की पहली बैठक हुई. इस बैठक में इस बैठक में वित्त मंत्री अजित पवार तो नहीं लेकिन मंत्री धनंजय मुंडे मौजूद थे. इस बैठक में कुछ अहम फैसले लिए गए हैं. साथ ही इस बैठक में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले की जांच की समीक्षा भी की.

आज हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. राजस्व मंत्री चन्द्रशेखर बावनकुले ने घोषणा की है कि राज्य सरकार किसानों को 4 हजार 849 एकड़ जमीन लौटाने जा रही है.

सरकार के इस फैसले से राज्य के 963 किसानों को फायदा होगा. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि बैठक में किसानों को राहत देने का फैसला लिया गया. इसके अलावा कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र भू-राजस्व संहिता, 1966 की धारा-220 में लगान भूमि से संबंधित प्रावधानों में संशोधन करने का भी निर्णय लिया गया है.