logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

केले की फसल का बीमा भुगतान करने का आज आखिरी दिन, कुछ किसान तकनीकी दिक्कतों के कारण नहीं कर सके थे भुगतान


मुंबई: प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत, फल फसल बीमा योजना में केले की फसल का बीमा भुगतान करने का आज यानी शुक्रवार 3 नवंबर को आखिरी दिन है। यह अवधि 31 अक्टूबर को समाप्त होनी थी। कुछ किसान तकनीकी दिक्कतों के कारण बीमा का भुगतान नहीं कर सके। इसलिए कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने केंद्र से समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया था।

मंत्री ने बताया, “कुछ तकनीकी कठिनाइयों के कारण, कुछ केला किसान निर्धारित समय के भीतर फल फसल बीमा योजना में भाग नहीं ले सके। इसलिए, हमने केंद्र सरकार से अनुरोध किया था, इस पर ध्यान देते हुए, केंद्र सरकार ने ऐसे केला किसानों के लिए योजना में भाग लेने की समय सीमा 03 नवंबर, 2023 तक बढ़ा दी है।”

धनंजय मुंडे ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री पिक बीमा योजना के अंतर्गत जलवायु आधारित फल फसल बीमा योजना में अंबिया बहार 2023-24 के लिए केला फसल बीमा योजना में भाग लेने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 थी। 31 अक्टूबर 2023 तक, 45731 आवेदकों ने केला बीमा योजना में भाग लिया है।

कृषि मंत्री धनंजय मुंडे ने केला किसानों से बीमा योजना में अपनी भागीदारी बढ़ानी की अपील की है।