logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

लगातार दूसरे दिन दुर्घटना का शिकार हुई वंदे भारत एक्सप्रेस, गुरुवार को भी भैसों से टकराई थी 


मुंबई: गांधी नगर और मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस लगातार दूसरे दिन दुर्घटना का शिकार हो गई। इस बार वह गाय से टकरा गई। हालांकि, इस बार भी कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ, सामने का थोड़ा सा हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। वहीं गाय गंभीर रूप से घायल हुई है। वहीं अब रेलवे ने गाय के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पश्चिम रेलवे के पीआरओ सुमित ठाकुर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, वडोदरा मंडल के आणंद में आज दोपहर 3:44 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस एक गाय से टकरा गई। ट्रेन गांधीनगर से मुंबई जा रही थी। घटना के बाद करीब 10 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। इस घटना से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। चालक के कोच का अगला हिस्सा कुछ हद तक क्षतिग्रस्त हो गया है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के लगातार दूसरे दिन हुए हादसे के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी सफाई दी है। वैष्णव ने कहा है कि सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक पर जानवरों के साथ टक्कर की संभावना को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया था।

ज्ञात हो कि, बीते गुरुवार को भी वंदे भारत भैसों के झुंड से टकरा गई थी। जिसमें भी उसका सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इस हादसे में चार भैसों की मौत हो गई थी। हालांकि, बाद में ट्रेन को मुंबई के सेंट्रल वर्कशॉप में ठीक किया गया था। वहीं भैसों के मालिक पर मामला दर्ज किया गया था।