logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

महिला आईपीएल में विदर्भ की दो खिलाड़ियों की नीलामी,आरसीबी ने ख़रीदा


मुंबई:महिला आईपीएल सीजन 1 के लिए सोमवार से खिलाड़ियों की नीलामी की प्रक्रिया सोमवार को हुई.पहले दिन विदर्भ की दो खिलाड़ियों का नीलामी हुई.इस दोनों की रॉयल चैलेन्स बैंगलोर ने ख़रीदा है.यह दोनों खिलाड़ी मौजूदा महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान स्मृति मनधाना की टीम में शामिल हुई है.पहले दिन के ऑक्शन में विदर्भ की तेज गेंदबाज कोमल झंझाड़ और दिशा कासत की नीलामी हुई है.कोमल और दिशा दोनों के लिए बेस प्राइज़ 10 लाख रूपए रखा गया था.इसमें तेज गेंदबाज कोमल 25 लाख और 10 लाख में नीलामी हुई है.

 WPL की सोमवार को आयोजित नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विदर्भ की तेज गेंदबाज कोमल झंझाड़ और दिग्गज बल्लेबाज दिशा कासट पर अपना दांव खेला है.बीसीसीआई  की विभिन्न प्रतियोगिता में विदर्भ की दोनों खिलाड़ियों ने शानदार  प्रदर्शन किया था. यही कारण है की दोनों खिलाड़ियों को आरसीबी ने खरीदा है. महिला क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया में  400 से ज्यादा खिलाड़ियों का नाम था लेकिन सभी खिलाड़ियों की बोली नहीं लगी. कुल 87 खिलाड़ियों की नीलामी इस प्रक्रिया के तहत हुई.हालांकि विदर्भ की तीन अन्य खिलाड़ी जो भारतीय टीम की सदस्य रही भारती फुलमाली, लेग स्पिनर कांचन नागवानी और जाह्नवी रंगनाथन को किसी भी टीम ने भी नहीं खरीदा. 

मूल रूप से अमरावती की रहने वाली दिशा बीते वर्ष आयोजित की गई टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में इंडिया A में चयन किया गया था.टी 20 मैच में विदर्भ की तरफ से खेलते हुए 300 रन बनाने वाली खिलाड़ी बनी थी.दिशा का  तक पहुंचने का रास्ता बेहद संघर्षमय रहा है.वह इस समय चुनिंदा तेज गेंदबाजों में शामिल है.