logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

हम सत्य के साथ जीत हमारी होगी, मुनगंटीवार ने उद्धव ठाकरे पर तंज कस्ते कहा- उनका दिमाग किसी ने किया हैक


मुंबई: राज्य के पर्यावरण और सांस्कृतिक मंत्री सुधीर मुनगंटीवार शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर हमला बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। शिवसेना और वंचित बहुजन अघाड़ी गठबंधन को लेकर मुनगंटीवार ने एक बार फिर ठाकरे पर प्रहार किया है। उन्होंने कहा, बीजेपी के खिलाफ तीन आए 20 पार्टियां एक साथ आ जाएं तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा। महाभारत में कौरवो के साथ बड़ी सेना था, लेकिन जीत सत्य के साथ रहने वाले पांडवो की हुई। वैसी ही जीत हमारी होगी। मंगलवार को एक निजी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए मुनगंटीवार ने यह कहा।

मुनगंटीवार ने कहा, "हम चुनाव के लिए राजनीति नहीं करते। हम जनहित के लिए काम करते हैं। 2019 में हमें अपने ही दोस्त ने धोखा दिया। नतीजों के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई और कहा गया कि हम ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद चाहते हैं. प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने यह भी कहा था कि देवेंद्र फडणवीस अगले मुख्यमंत्री होंगे। लेकिन उनके मन में इस भावना के कारण महाराष्ट्र हार गया।"

उद्धव का दीमक किसी ने किया हैक

शिवसेना प्रमुख पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "जब से एकनाथ शिंदे मुख्यमंत्री बने हैं, मैंने उद्धव ठाकरे से बातचीत नहीं की है। मैंने उन्हें अक्टूबर 2020 में समझाया था। मैंने उनसे कहा था कि नफरत की राजनीति जन्म ले रही है। लेकिन मैंने महसूस किया कि ऐसा कोई माहौल नहीं था कि उद्धव ठाकरे में कोई बदलाव होगा। उद्धव ठाकरे का दिमाग किसी ने हैक कर लिया। हैकर महाराष्ट्र के हैं। जब एक कंप्यूटर हैक हो जाता है, तो एक समाधान होता है। एकनाथ शिंदे समाधान हैं, हमने इसकी व्यवस्था की।"

फर्क नहीं पड़ता कि 2024 में तीन है या 30 

पर्यावरण मंत्री ने कहा, "2024 में हमारे सामने कौन सी तीन पार्टियां हैं? भले ही 30 दल हों, हमारा पक्ष सत्य है। महाभारत में भी कौरव सेना पांडव सेना से दोगुनी बड़ी थी। लेकिन पांडव जीत गए क्योंकि वे सत्य के पक्ष में थे। भगवान रामचंद्र वानरों की सेना होते हुए भी क्यों जीते क्योंकि वे सत्य के पक्ष में थे। राज्य में प्राय: दो दल सत्ता में थे। लेकिन जब लोग नागरिकों के बीच में जायेंगे तो मुँह लेकर जाएंगे ऐसा सवाल भी किया।