logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Maharashtra

कब मिलेगी ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिण’ योजना की अगली किस्त? मंत्री अदिति तटकरे ने दी जानकारी


मुंबई: महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने जानकारी दी है कि ‘मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिण' योजना की अगली किस्त 26 जनवरी तक दी जाएगी। उन्होंने मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही।

मंत्री अदिति तटकरे ने कहा कि राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री-माझी लाड़की बहिण' योजना के तहत पात्र महिला लाभार्थियों को जुलाई माह से लाभ वितरित करना शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा कि योजना की अगली किस्त पात्र महिला लाभार्थियों को 26 जनवरी तक प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए 3 हजार 690 करोड़ की राशि मंजूर की गई है।