logo_banner
Breaking
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर नागपुर में घमासान, दहीहंडी आयोजकों ने पुलिस का निर्णय मानने से किया इनकार, कहा- हर कीमत में बजाएंगे ⁕
  • ⁕ अगस्त महीना रहा सूखा, विदर्भ में 58 प्रतिशत कम बारिश; बारिश की कमी से संतरा, सोयाबीन और कपास पर संकट ⁕
  • ⁕ भंडारे, लंगर और शादी की पंगत के लिए FDA का नया फरमान; आयोजन से 7 दिन पहले लेनी होगी अनुमति, मुंडे ने जारी की स्थायी गाइडलाइन ⁕
  • ⁕ डीजे बैन को लेकर भाजपा में दो फाड़! विधायक प्रवीण दटके ने निर्णय को बताया हिन्दू आस्था पर हमला; संदीप जोशी का पलटवार- किसी ने गोबर खाया तो.... ⁕
  • ⁕ Akola: बांध पर किसानों का विरोध; 200 मीटर तक पहुंचने के बावजूद किसानों से बात किए बिना कलेक्टर वापस लौटे, किसानों में नाराजगी ⁕
  • ⁕ Amravati: मोर्शी वन क्षेत्र में आदमखोर बाघिन को पकड़ने की कोशिशें जारी, रेस्क्यू टीम चौबीसों घंटे कर रहीं काम ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Maharashtra

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने फिर कहां जल्द शुरू होगा समृद्धि महामार्ग


मुंबई: समृद्धि महामार्ग के उद्घाटन के इंतजार के बीच सीएम एकनाथ शिंदे ने इस महामार्ग के जल्द शुरू होने का दावा किया है.इसके अलावा उन्होंने राज्य में बड़े निवेश आने की बात भी कही है.मुंबई के सांताक्रुज  में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और महाराष्ट्र विकास के सर्वोच्च स्थान पर जाएंगा। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री पूरी मदद कर रहे हैं। राज्य की औद्योगिक परियोजनाओं को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा हो चुकी है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि महाराष्ट्र को बड़े-बड़े प्रॉजेक्ट दिए जाएंगे, चिंता न करें। कई बड़ी कंपनियों के साथ एमओयू ही नहीं किया जाएगा, बल्कि उस पर अमल किया जाएगा। राज्य की औद्योगिक नीति में बदलाव किया गया है। इसके कारण विदेशी निवेश भी बढ़ेगा। सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हमारी सरकार 'जन-उन्मुख और विकासोन्मुख' सरकार है। पिछले तीन महीने में लोगों के हित में अच्छे फैसले लिए गए हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतें करके जनता को राहत दी गई है। प्राकृतिक आपदाओं के पीड़ितों की एनडीआरएफ के मानदंडों से अधिक मदद दी गई है। देश में इंफ्रा के क्षेत्र में सबसे ज्यादा काम महाराष्ट्र में शुरू हैं। राज्य में 'बालासाहेब ठाकरे  अपना दवाखाना' शुरू किया जा रहा है। राज्य सरकार विकास कार्यों के माध्यम से जनता की सेवा कर रही है। यह जनता की सरकार है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि त्योहार और उत्सव अब उत्साह के साथ मनाए जा रहे हैं। कोरोना के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहे राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है। राज्य की जनता में आनंद का माहौल दिखाई दे रहा है। 

 

जल्द शुरू होगा समृद्धि महामार्ग 
मुख्यमंत्री शिंदे ने आगे कहा कि हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे समृद्धि महामार्ग जल्द ही शुरू किया जाएगा। यह गेम चेंजर प्रॉजेक्ट बनने वाला है। महामार्ग से सटे कई सारी नई योजनाएं शुरू की जा रही है, जो बड़ी संख्या में रोजगार पैदा करेंगे। हमारी योजना है कि शिर्डी तक महामार्ग शुरू करें। अगले साल समृद्धि महामार्ग पूरी तरह से चालू किया जाएगा। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था के कारण ठाणे, रायगढ़, संभाजीनगर में उद्योग है। अब महामार्ग के पास भी उद्योग बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिंदे ने यह भी कहा कि यह महामार्ग किसानों के जीवन और सभी क्षेत्रों में समृद्धि लाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले राज्य में मेट्रो और मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया। अब मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक बना रहे हैं। इस मिसिंग लिंक के कारण मुंबई से पुणे की यात्रा के समय 20 मिनट तक कम हो जाएगा।