logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर जिला परिषद पेंशन घोटाले में अब तक 6 आरोपी गिरफ़्तार,13 तहसीलों में मामले की जाँच


नागपुर: नागपुर जिला परिषद के तहत आने वाली पारशिवनी पंचायत समिति में सामने आये पेंशन घोटाले में अब तक 30 बोगस खाते सामने आ चुके है.इस प्रकरण की जांच पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा पुलिस के पास है और अब तक 24 अधिकारी और कर्मचारियों के बयान दर्ज कराये जा चुके है.जबकि 6 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है.घोटाले की मुख्य आरोपी सरिता नेवारे के साथ उसके सहकर्मी खैरकर नामक वित्त अधिकारी को गिरफ़्तार किया गया है.एक अमान्य पद की कर्मचारी सरिता नेवारे के पास से सोने के आभूषण,फर्नीचर,ट्रक,स्कार्पियो के साथ 60 से 70 लाख रूपए का माल जप्त किया गया है.सरिता के मिल्कियत की एक इमारत भी पुलिस ने जब्त की है जिसकी कीमत करीब 60 लाख रूपए आंकी जा रही है.पुलिस ने सरिता नेवारे की बेटी के खाते से 2 लाख 30 हज़ार रूपए पुलिस ने जप्त किया है.इस मामले की शुरू जाँच के दौरान पारशिवनी के तत्कालीन 6 बीडीओ के साथ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और विभाग के कर्मचारियों का बयान भी दर्ज करवाया गया है.इस पूरे प्रकरण में विभागीय जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी सौम्या शर्मा ने जिले की 13 तहसीलों में पेंशन वितरण के मामलों की विभागीय जाँच के आदेश दिए थे जिसे पूरा कर लिया गया है.