logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

राहुल गांधी की यात्रा के बाद देश में मौजूदा सरकार से हुए नुकसान का जनता को एहसास हुआ-पल्लम राजू


नागपुर:देश के पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री और कांग्रेस के नेता पल्लम राजू पार्टी की नियोजित हाँथ से हाँथ जोड़ो यात्रा के लिए आयोजित बैठक में हिस्सा लेने नागपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की राहुल गाँधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ो यात्रा के बाद देश में मौजूदा सरकार से देश को हुए नुकसान को जनता ने महसूस किया है और इसका असर आने वाले 2024 के चुनाव में जरूर दिखाई देगा। राजू ने कहा की राहुल गाँधी के भारत जोड़ों यात्रा के सन्देश को देश भर में पहुंचाने के लिए हाँथ से हाँथ जोड़ों अभियान को शुरू किया जा रहा है जिसके माध्यम से देश को एकजुट किये जाने का काम किया जायेगा।पार्टी इस अभियान के तहत बूथ और ब्लॉक स्तर पर लोगों के बीच जायेगी और अपनी बात को पहुंचाएगी। इसके माध्यम से राज्य में फिर से महाविकास आघाड़ी सरकार को फिर से वापस लाये जाने का काम होगा।