logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराष्ट्र दिन के शुरू हुआ "बालासाहेब ठाकरे आपले दवाखाना", उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया उद्घाटन


नागपुर: देश भर में महारष्ट्र स्थापन दिवस (Maharashtra State Hood) बड़े जोर शोर से मनाया गया है। राज्य सहित देश भर के सभी राजयभवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने नागरिकों को बड़ी सौगात दी है। सरकार ने राज्यभर में हिन्दू हृदय सम्राट स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे आपले दवाखाना (Balasaheb Thackeray Alpe Dawakhana) का शुभारभ कर दिया है। मुंबई में जहां मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने उद्घाटन किया, वहीं उपराजधानी में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने शुभारंभ किया।

मनपा करेगी अस्पताल का संचालन

महाराष्ट्र दिन के अवसर पर राज्य भर में 317 आपले दवाखाने शुरू किये गए है। नागपुर के गोरले लेआउट में उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हस्ते अस्पताल का शुभारम्भ किया गया। अस्पताल के शुभारंभ के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। नागपुर में स्थापित अपने दवाखाने का संचालन महानगर पालिका द्वारा किया जायेगा।

आठ करोड़ लोगों को मुफ्त में स्वास्थ्य सेवा

अस्पताल के शुभारंभ पर बोलते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा, "सरकार इस क्षेत्र के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। इस योजना का शुभारंभ इसी प्रयास की कड़ी है। सरकार का लक्ष्य है राज्य की 12 करोड़ जनसँख्या में से 8 करोड़ लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा के दायरे में लाना।इसके साथ सरकार ऐसी व्यवस्था तैयार कर रही है जिससे की सामान्य नागरिकों को किफायती स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

जल्द देश में वेलनेस सेंटर खुलेंगे

फडणवीस ने यह भी बताया कि, “प्रधानमंत्री की संकल्पना से जल्द ही देश में वेलनेस सेंटर खोले जाने वाले है। इस योजना के तहत प्राथमिक आरोग्य केंद्र को वेलनेस सेंटर में बदला जायेगा। इसके माध्यम से एक ही जगह पर सभी पैथी की स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध होगी।”