logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: दुकानदारों ने दी नगर परिषद प्रशासन को जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले गढ़ मंदिर परिसर में दुकानदार एवं नगर परिषद के बीच मामला और उलझ गया है. दुकानदारों ने जहर पीकर सामूहिक आत्महत्या करने की चेतावनी नगर परिषद प्रशासन रामटेक को दी है, जिसके कारण दुकानदार एवं नगर परिषद प्रशासन दोनों अब आमने-सामने आ गए हैं.

दुकानदार तथा नगर परिषद प्रशासन के बीच जगह को लेकर चल रहे विवाद पर नगर परिषद रामटेक मुख्याधिकारी पल्लवी राऊत पुलिस सुरक्षा के साथ गढ़ मंदिर परिसर में स्थित दुकानदारों से चर्चा बैठक कर समाधान निकालने के लिए मंगलवार शाम गढ़ मंदिर पहुंची. दुकानदार अपनी जिंद पर अड़ गए कि दुकानदारों को उनकी पुरानी जगह पर ही दुकान लगाने की अनुमति दी जाए.

परंतु नप मुख्याधिकारी पल्लवी राऊत ने दुकानदारों की मांग को सिरे से खारिज कर दिया. इसी बीच मिडिया कर्मी भी पहुंच गए, जिसके कारण नप मुख्याधिकारी बिना मिडिया कर्मियों से बात किए 2 मिनट के अंदर ही मंदिर परिसर से बाहर निकल गई जबकि दुकानदार अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं.