अभिजीत दीपके पहुंचे नागपुर, दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बबासाहेब आंबेडकर को किया नमन
नागपुर: धम्मचक्र प्रवर्तन के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दीक्षाभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र स्तूप के भीतर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं के समक्ष पूजा-अर्चना कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
धम्मचक्र प्रवर्तन के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर नागपुर की ऐतिहासिक दीक्षाभूमि में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस खास अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में अनुयायी और नागरिक दीक्षाभूमि पहुंचकर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध को नमन कर रहे हैं।
इसी क्रम में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी अपने साथियों के साथ दीक्षाभूमि पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र स्तूप के भीतर जाकर भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमाओं के समक्ष पूजा-अर्चना की और श्रद्धापूर्वक नमन कर अभिवादन किया।
धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस बौद्ध धम्म, समानता, स्वतंत्रता और बंधुता के मूल्यों को याद करने का महत्वपूर्ण अवसर है। डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर ने 1956 में दीक्षाभूमि पर लाखों अनुयायियों के साथ बौद्ध धम्म की दीक्षा लेकर सामाजिक परिवर्तन और समतामूलक समाज का संदेश दिया था। आज भी यह ऐतिहासिक स्थल लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और आस्था का केंद्र बना हुआ है।
admin
News Admin