logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

जयंत पाटिल के बयान पर बावनकुले ने दी प्रतिक्रिया, कहा- उद्धव ठाकरे के साथ शरद पवार भी षड़यंत्र के मुख्य सूत्रधार


नागपुर: फडणवीस और अजित पवार के सुबह हुई शपथ कार्यक्रम पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल के दिए बयान पर राज्य की राजनीति गर्मा गई है। महाविकास अघाड़ी सहित राज्य के तमाम देना उनके बयान पर अलग-अलग बयान देरहे हैं। वहीं अब इसपर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि, "पाटिल के इस बयान से तो यही दिखाई देता हैं की इस पूरे मामले में शरद पावर शकुनि की भूमिका में थे।"

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "अभी तक हम यही समझ रहे थे कि, देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री न बने इसके पीछे हुए पूरे षडयंत्र के पीछे केवल उद्धव ठाकरे थे, लेकिन जयंत पाटिल के अनुसार इसमें शरद पवार भी उतने ही शामिल थे। "उन्होंने कहा, "हमारे मन में शराब पवार के लिए बहुत सम्मान है। यह भी सभी मानते हैं कि, वह इतने बड़े नेता है कि, वह इन सब में नहीं पड़ते हैं, लेकिन पाटिल की बात को माने तो पवार ही इन सब के सूत्रधार थे।"

पाटिल बताए क्यों कर रहे बदनाम

बावनकुले ने कहा, "एनसीपी अध्यक्ष के बयान के अनुसार, जनता की चुनी सरकार न आए शरद पवार की इच्छा थी?" पाटिल शरद पवार पर झूठा आरोप क्यों लगा रहे हैं? उन पर कोई अन्याय हुआ है? उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया इसको लेकर उन्हें गुस्सा है क्या? इसलिए वह अपने नेता को बदनाम कर रह हैं क्या? ऐसा सवाल बावनकुले ने पूछा। भाजपा अध्यक्ष ने आगे कहा, " पाटिल की बातों के दो मत निकल रहा है या तो पवार ने शकुनि मामा बनकर खेल किया या पाटिल नाराज है इसलिए अपने नेता को बदनाम कर रहे हैं।"

शरद पवार ने परिवार को भी नहीं छोड़ा?

बावनकुले ने कहा, "जयंत पाटिल अपने बयान पर साफ़ कह रहे हैं कि, राज्य में देवेंद्र फडणवीस की सरकार न आए इसके पिछले शरद पवार है। पवार को अगर यह सब करना था तो वह दूसरे माध्यम से भी कर सकते थे, लेकिन उन्होंने अजित पवार को बकरा बना दिया। यानी उन्होंने इसके लिए परिवार को भी नहीं छोड़ा।" उन्होंने आगे कहा, "आखिर जयंत पाटिल कहना क्या चाहते है इसको लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।"