logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेलतरोड़ी पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भांडाफोड़, एक आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: कम समय में अधिक पैसा कमाने का झांसा देकर सेक्स रैकेट में धकेलने का क सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी दलाल नीरज गणेश ठेम्बेरे (उम्र 26, निवासी रामेश्वरी, भीमनगर, अजानी, नागपुर)  को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दोनों युवतियों को भी देह व्यापार के आरोप में हिरासत में लिया गया।  

पुलिस के मुताबिक, क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग को नरेंद्रनगर स्थित नवनाथ सोसाइटी स्थित श्रद्धा इन होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना मिली थी। जैसे ही उन्हें यकीन हुआ कि देह व्यापार चल रहा है, पुलिस ने जाल बिछाया। फर्जी ग्राहक ने नीरज से संपर्क किया। उसने श्रद्धा इन होटल में कमरा बुक कराया। जैसे ही ग्राहक होटल पहुंचा, पुलिस ने होटल में छापा मार दिया। इस बार पुलिस ने दो लड़कियों को छुड़ा लिया। 

जांच में पता चला है कि आरोपी नीरज दोनों लड़कियों को पैसे का लालच देकर देह व्यापार के धंधे में लेकर आया। इस मामले में बेलतरोड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।