logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कार के मिरर को बाइक सवारों ने मारी टक्कर,विवाद के बाद कार चालक से बेदम मारपीट


नागपुर: कार के मिरर में बाइक की टक्कर लगने के बाद उपजे विवाद में तीन युवकों से कार सवार युवक की बेदम पिटाई कर दी।इस पूरे घटना का वीडियो सामने आया है जिसमे बाइक सवार युवक कार सवार युवक को पीटते नज़र आ रहे है जबकि कार सवार युवक पीटने वाले युवकों से गुजारिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद सीताबर्डी पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है।मामला दर्ज होने और प्राथमिक जाँच के बाद पुलिस ने धरमपेठ गवलीपुरा निवासी निखिल हिरनवार और नीलेश हिरनवार को गिरफ्तार कर लिया। 

थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक शिकायतकर्ता जो सीए रोड सारड़ा भवन निवासी प्रथम रश्मिन सारड़ा है उसने बताया की रविवार दोपहर चार बजे के करीब वो अपनी हौंडा सिटी कार से भोले पेट्रोल पंप से ट्रैफिक चिल्ड्रेन्स पार्क की तरफ जा रहा था। इसी बीच उसने कार को साइड में लगाकर एक दुकान में कोल्ड्रिंक्स लेने गया।प्रथम की खड़ी कार के दाहिने भाग के मिरर में टक्कर मार दी।प्रथम ने बाइक में सवार युवकों से प्रथम की बहस हो गई जिसके बाद युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

इस घटना के बाद हंगामा हो गया और कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। युवकों ने प्रथम की जोरदार धुनाई कर दी यहाँ तक की उसके कपड़े भी फाड़ दिया। घटनस्थल पर मौजूद लोगों ने प्रथम को मारपीट कर रहे युवकों से बचाया जिसके बाद युवक ने अपने एक दोस्त को बुलाया और सीताबर्डी स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए गया।इसके बाद सीताबर्डी पुलिस थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई गई शिकायत के बाद सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया।