logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में लगी भीषण आग, चारो तरफ दिखाई दे रहा केवल धुंआ; दमकल विभाग की एक गाड़ी जलकर खाक


नागपुर: भांडेवाड़ी डंपिंग यार्ड में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। कचरे के पहाड़ में यह आग लगी है। आग लगने के बाद चारों तरफ केवल धुआं ही धुआं दिखाई दे रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग को बुझनेका प्रयास किया जारहा है। हालांकि, आग बुझाने के प्रयास में अग्निशमन विभाग की एक गाड़ी जलकर खाक हो गई।

जिस जगह आग लगी है, उसके आजु-बाजू रिहायसी इलाका है। जिसके कारण लोगों के लिए बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। आग से इलाके में धुएं की मोटी परत फैल गई है, जिससे पवन शक्ति नगर, सुरजा नगर, संघर्ष नगर, अबुमियां नगर और तुलसी नगर के निवासियों के लिए सांस लेना मुश्किल हो गया है। 

आग की सूचना मिलने पर लकड़गंज, वाठोडा, कलमना, सक्करधारा, त्रिमूर्ति नगर, सिविल लाइंस और सुगत नगर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। आग लगने का सटीक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। प्रशासन ने नागरिकों से घर पर रहने और सतर्क रहने की अपील की है।