logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

180 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित ब्रिज नागरिकों के लिए बना आफत, विधायक खोपड़े ने अधिकारियो पर की कार्रवाई की मांग


नागपुर: नागपुर में करीब 180 करोड़ रूपए की लागत से बना ब्रिज नागरिको से लिया राहत कम आफत का सबब ज्यादा बन गया है. शांतिनगर से कवरापेठ के बीच बना ये ब्रिज बनकर तैयार हो जाने के बाद इससे जुडी दिक्कते निकल कर सामने आयी है. नागरिको को हो रही दिक्कतों को देखते हुए स्थानीय भाजपा विधायक ने सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग के दोषी अधिकारियो पर न केवल कार्रवाई की मांग की है. बल्कि केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर जाँच की मांग की है।

सेंट्रल रोड फंड से मिले 180 करोड़ रुपयों से से नागरिको को सहूलियत देने के लिए व्यस्त इलाके में इस ब्रिज का निर्माण किया गया था.. लेकिन जब ब्रिज का काम पूरा हो गया और इसे जनता के लिए खोला गया तो इससे जुडी तकनिकी खामिया निकल कर सामने आयी, खुद स्थानीय भाजपा विधायक कृष्णा खोपड़े ने ब्रिज से जुडी तकनिकी गलतियों को कबूल किया है.. उनके मुताबिक जो काम किया गया है उसे सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग द्वारा घोर लापरवाही की गयी है जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है.

खोपड़े ने इस प्रोजेक्ट को लेकर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियो के खिलाफ कठोर कारवाइ की मांग की है और साथ ही कहा है की उनके निवेदन पर खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जाँच के आदेश दिए है. ब्रिज पर बना टी पॉइंट दुर्घटना का स्थान बन गया है.. ऐसे में जरुरी है की समय रहते तकनिकी खामियों को दूर किया जा सके जिससे की नागरिक भयमुक्त होकर 180 करोड़ रूपए की लागत से बने ब्रिज का इस्तेमाल कर सके।