logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दिन में चिलचिलाती धुप, शाम में बरसे बादल; गर्मी से परेशान नागपुर वासियों को मिली राहत


नागपुर: विदर्भ की राजधानी नागपुर में रविवार को मौसम ने करवट ली। दिनभर चिलचिलाती धूप और तेज़ गर्मी से लोग बेहाल थे, लेकिन शाम होते-होते अचानक मौसम बदला और कई इलाकों में हल्की बारिश ने लोगों को राहत दी।

सुबह से ही सूरज की तपिश ने शहर को झुलसा कर रख दिया। पारा 41डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया। लोगों ने जरूरी काम भी टाल दिए। रविवार का दिन होने के कारण जहां लोग घरो से कम निकले लेकिन बिजली की कटौती और उमस ने परेशानियों को और बढ़ा दिया।

हालांकि, दोपहर चार बजे के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान में बादल छा गए। इस दौरान  हवाओं के साथ हल्की बारिश शुरू हुई। इससे न सिर्फ तापमान में गिरावट आई, बल्कि लोगों के चेहरे पर राहत की मुस्कान भी लौट आई। बच्चे गलियों में निकल आए, और कई जगहों पर लोग छतों से मौसम का आनंद लेते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में विदर्भ के कुछ हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियाँ बढ़ सकती हैं। आईएमडी ने 10 जून तक येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।