logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कामठी के जाखेगांव में बाघ का हमला, गाय और बैल की मौत; किसान को डेढ़ लाख का नुकसान


नागपुर: नागपुर जिले की कामठी तहसील के जाखेगांव-बोरगांव क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जाखेगांव में खेत में बांधकर रखी गई एक गाय और एक बैल पर बाघ ने हमला कर उन्हें मार डाला। इस घटना में दोनों किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की जानकारी है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने और प्रभावित किसानों को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

सुबह खेत में मृत मिली गाय और बैल
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जाखेगांव निवासी किसान लटारू नथू राऊत (65) ने अपनी गाय को खेत में बांधकर रखा था। शनिवार सुबह करीब 6 बजे जब वे गाय का दूध निकालने के लिए खेत पहुंचे, तो गाय मृत अवस्था में मिली।

इसी दौरान पड़ोस के खेत में किसान जगदीश उमराव आखरे (45) का बैल भी मृत पाया गया। सुबह करीब 7 बजे बैल पर बाघ के हमले की जानकारी सामने आई। प्रारंभिक जांच में दोनों पशुओं की मौत बाघ के हमले से होने की बात सामने आई है।

सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की जानकारी मिलते ही गांव की सरपंच भारती भोयर और महात्मा गांधी तंटामुक्त गांव अभियान के अध्यक्ष सचिन भोयर को सूचित किया गया। उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारी जितेंद्र बघेल और वडोदा के थानेदार मनोज गडादे को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान भी मौके पर जमा हो गए। तालुका प्रशासन की ओर से पटवारी तनु वत्ते सहित अन्य संबंधित लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे।

डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का दावा, मुआवजे की मांग
बाघ के हमले में गाय और बैल की मौत से दोनों किसानों को करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से घटना का पंचनामा कराकर प्रभावित किसानों को उचित आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है।

बाघ की दहशत से खेतों में जाने से डर रहे ग्रामीण
जाखेगांव-बोरगांव क्षेत्र में बाघ के हमले की घटना के बाद ग्रामीणों और किसानों में डर बढ़ गया है। सरपंच भारती भोयर के अनुसार, बाघ की दहशत के कारण किसान और ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी भय महसूस कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ की गतिविधियों पर तत्काल नियंत्रण करने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि वन विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।