logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: घर में घुसकर चाकू की धाक, गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा! आरोपी बीड से दबोचा गया


नागपुर: नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला को चाकू दिखाकर सोने का मंगलसूत्र लूटने वाले आरोपी तक पुलिस पहुंच गई है। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर बीड जिले में जा छिपा था, लेकिन क्राइम ब्रांच यूनिट-4 ने तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर उसे बीड के चकलांबा थाना क्षेत्र से दबोच लिया जिसे आगे की कार्रवाई के लिए  बेलतरोडी पुलिस के हवाले किया गया है।

यह मामला नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र का है, जहां 29 सितंबर को  इस  वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान करीब 30 से 35 वर्ष उम्र के दो अज्ञात आरोपी उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने महिला को चाकू की धाक दिखाई और उनके गले से सोने का मंगलसूत्र जबरन छीनकर फरार हो गए।

हालांकि वारदात के बाद इलाके के लोगों ने आरोपियों में से एक को मौके पर ही पकड़ लिया। जिसकी पहचान सुमेध उर्फ पराग गजभिये के तौर पर सामने आई। स्थानीय लोगों की मारपीट के बाद उसे पुलिस के हवाले किया गया जिसकी बाद में मौत हो गई थी।

इसी दौरान मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश लगातार जारी थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के साथ-साथ गुप्त सूचना के जरिए फरार आरोपी की लोकेशन का पता लगाया। जानकारी सामने आई कि आरोपी बीड जिले के चकलांबा थाना क्षेत्र में मौजूद है।

इसके बाद क्राइम ब्रांच यूनिट-4 की एक टीम बीड में  जाकर कार्रवाई करते हुए  21 वर्षीय दीपक आटपले उर्फ पाटिल को चकलांबा पुलिस की मदद से हिरासत में लिया। अब आरोपी को आगे की जांच और कार्रवाई के लिए बेलतरोड़ी पुलिस के हवाले कर दिया गया है।