logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Chandrapur: आटो चालक पर तेंदुआ का हमला


भद्रावती: भद्रावती शहर के आयुध निर्माणी परिसर में पीपरबोड़ी मार्ग पर निवासीत ऑटो चालक नंदू स्वामी पर सुबह के समय तेंदुआ ने हमला कर उसे जखमी कर दिया. सुबह जब नंदू स्वामी अपने घर से सुबह 6.30 बजे बाहर निकला तो झाडीयों में छिपे तेंदुआ ने अचानक हमला करके उसे घायल कर दिया. तेंदुआ के हमले से घबराकर नंदू स्वामी ने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया.  जिसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर आए. लोगों ने शोर मचाकर तेंदुआ को जंगल की ओर खदेडा. 

हमले में नंदू स्वामी के हाथ पर और पीठ पर तेंदुए ने अपना पंजा मार कर उन्हें घायल कर दिया. नंदू स्वामी को घायल अवस्था में भद्रावती के ग्रामीण अस्पताल में उपचारार्थ ले जाया गया. आयुध निर्माणी परिसर में ताडोबा जंगल लगा होने से आए दिन हिंसक पशुओं द्वारा जानवरों पर और इंसानों पर इस तरह हमले की कई घटनाएं घट चुकी है. वन विभाग द्वारा इस तरह की घटना कभी ना घटे इस और ध्यान देकर हिंसक जानवरों का बंदोबस्त करने की मांग वहां पर रहने वाले नागरिकों द्वारा की जा रही है.