logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वंदे भारत की समय में किया जाए बदलाव, यात्री संघ ने रेलवे से की मांग 


नागपुर: बिलासपुर-नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के समय में बदलाव की मांग की गई है। यात्री संघ ने रेलवे से मांग करते हुए कहा कि, "इलाज के लिए रायपुर से नागपुर आने वाले मरीजों के परिजनों को वापसी का समय दोपहर 2 बजे के बजाय शाम 5 बजे होने पर बड़ी राहत मिल सकती है। समय में बदलाव से बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होगा। 

कमाठी, तुमसर में भी रोकी जाए ट्रेन 

विदर्भ में यह पहली वंदे भारत एक्सप्रेस थी, इसलिए स्थानीय लोगों को इससे बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन यह पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव, दुर्ग और रायपुर में रुकती है, जबकि विदर्भ में केवल गोंदिया रुकती है। ऐसे में देश के विकास के लिए विदर्भ की इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन का क्या उपयोग है? इसलिए पूर्व विधान परिषद सदस्य परिणय फुके ने मांग की कि वंदे भारत को गोंदिया के अलावा कामठी और तुमसर में स्टॉप दिया जाए।

यात्रियों का बचेगा समय

विदर्भ का तुमसर-भंडारा क्षेत्र और छत्तीसगढ़ क्षेत्र देश में चावल के लिए प्रसिद्ध है। दोनों क्षेत्रों में बड़ी संख्या में व्यापारियों का आना-जाना लगा रहता है। तुमसर से भंडारा की दूरी मात्र 30 किमी है। ऐसे में अगर तुमसर में भी वंदे भारत का पड़ाव हो जाता है तो इस क्षेत्र के यात्रियों को फायदा होगा। तुमसर पोस्ट कोविड से पहले ही कई ट्रेनों के स्टॉपेज की संख्या में भारी कमी आई है। ऐसे में छोटे कारोबारियों को अपना समय बचाने के लिए निजी वाहनों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस के तुमसर में रुकने से लोगों का काफी समय बचेगा।