logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सरस्वती विहार कॉलोनी में दिनदहाड़े सड़क पर 'चिअर्स', महिलाओं का आना-जाना हुआ मुश्किल


नागपुर: राज्य में जहां 'ड्रंक एंड ड्राइव' के मामले बढ़ गए हैं, वहीं अब दक्षिण-पश्चिम नागपुर के सरस्वती विहार कॉलोनी और गजानन नगर क्षेत्र के निवासियों को दिन के उजाले में सड़क पर यात्रा करते समय शराबी और आवारा लोगों की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इससे क्षेत्र के नागरिक अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। 

पास की दुकान से शराब और पानी की बोतलें खरीदने और दिन के उजाले में हर दिन पेड़ के नीचे पार्टी करने की तस्वीर है। चर्चा है कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उसे पुलिस का आशीर्वाद प्राप्त है। शराबियों के लिए यह रास्ता खुला मयखाना हो गया है। 

नागरिक इसलिए परेशान हैं कि सरस्वती विहार में मुख्य प्रवेश मार्ग के किनारे पार्किंग कर या खड़े होकर शराब पीने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। निवासियों के अनुसार, समस्या इस हद तक बढ़ गई है कि कभी-कभी ये लोग घर के परिसर में शराब पीते हैं, जिससे महिलाओं का आना जाना भी मुश्किल हो गया है।

शराबियों और पियक्कड़ों का उत्पात बढ़ गया है। वे अक्सर सड़कों पर शराब की बोतलें तोड़ देते हैं। इसी तरह दोपहर व शाम को बाहर निकलने वाले नागरिकों को भी यह परेशानी झेलनी पड़ रही है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रताप नगर पुलिस स्टेशन इस जगह से महज कुछ ही दूरी पर है। इस मोहल्ले के लोगों द्वारा पुलिस से शिकायत करने के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। पुलिस को इस पर ठोस कदम उठाने की जरूरत है। इसके अलावा इस क्षेत्र में और भी कई समस्याएं हैं। क्षेत्र के नागरिकों ने इस पर रोक नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दिलचस्प बात यह है कि यह निर्वाचन क्षेत्र उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का है।