logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

क्रिकेटर उमेश यादव के साथ उनके मैनेजर ने ही की ठगी,प्रॉपर्टी ख़रीदने के लिए भेजे पैसों का हुआ ग़बन


नागपुर:अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी उमेश यादव के साथ आर्थिक धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की अपराध शाखा ने जाँच के बाद आरोपी के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.यह पूरा मामला वर्ष 2014-15 के बीच का है जिसकी जाँच का जिम्मा पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के पास था.जाँच पूरी हो गई है और पुलिस ने आरोपी के ख़िलाफ़ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.खास है कि उमेश यादव के साथ धोखाधड़ी करने वाला और कोई नहीं बल्कि उनका दोस्त ही था जिसे यादव ने मैनेजर बनाया था.इस मामले में आरोपी 37 वर्षीय शैलेश दत्ता ठाकरे उमेश यादव का दोस्त था.वर्ष 2014-15 में उमेश यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे और मैच खेलने के लिए देश दुनिया में जाया करते थे.इस दौरान अपने पर्सनल कामों को देखने के लिए उमेश ने शैलेश को मैनेजर बनाया था.बतौर मैनेजर शैलेश, उमेश के पत्र व्यवहार,इनकम टैक्स,बैंक के साथ अन्य कामों को देखा करता था.इसी दौरान एक प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए उमेश यादव ने आरोपी के एमएसईबी कॉलोनी के बैंक ऑफ़ इंडिया के खाते में 44 लाख रूपए ट्रांसफर किये थे.लेकिन आरोपी ने उमेश के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने के बजाये अपने नाम से प्रॉपर्टी ख़रीदी,उमेश को जब इस बात का पता लगा तो उन्होंने शैलेश से पूछा जिस पर गोलमोल जवाब मिलने के बाद पउमेश ने कोराडी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था.