logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वसूली के लिए सोलार कंपनी में किया गया साइबर अटैक !


नागपुर- विस्फोटक बनाने वाली कंपनी सोलार इंड्रस्टीज लिमिटेड में साइबर अटैक हफ्ता वसूली के लिए किया गया था.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह बात निकल कर सामने आयी है.21 जनवरी को ब्लैक कैट नामक साइबर हैकर द्वारा यह साइबर अटैक किया गया था.कंपनी द्वारा हैकिंग की शिकायत दर्ज कराये जाने के बाद देश की प्रमुख जाँच एजेंसियां अलर्ट हो गई और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के ही साथ अन्य एजेंसियों के दस्ते जाँच के लिए नागपुर पहुंच चुके है.जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक हैकर्स ने करीब 2 टीबी से अधिक का डाटा चोरी किया गया होगा ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है.सोलार कंपनी में हैकिंग का यह मामला सिर्फ कंपनी के लिए नहीं बल्कि देश के लिए भी बड़ी चिंता की बात है क्यूंकि यह कंपनी सिर्फ निजी क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि देश के लिए कई अहम रक्षा उत्पाद का निर्माण करती है.जो जाँच एजेंसियां जाँच के लिए नागपुर पहुंची है वह अलग-अलग एंगल से जाँच कर रही है.

कंपनी को तीन लिंक आये थे.जिसमे मैसेज था की अगर चोरी किया गया डाटा वापस चाहिए तो लिंक पर क्लिक करने की बात कही गई.कयास है की जो डाटा चोरी हुई है उसमे रक्षा उत्पादों की कई जानकारियों ड्रॉइंग्स को चुराया हुआ है.कंपनी को यह बात पता चलने के बाद 25 जनवरी को नागपुर पुलिस के साइबर सेल दर्ज कराई गई जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय जाँच एजेंसियों ने इस ममले की जाँच शुरू की.