logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पैसे जमा करने के मदद के नाम पर बुजुर्ग से 61 हजार की धोखाधड़ी 


नागपुर: तहसील थाना अंतर्गत गांधीबाग स्थित आईसीआईसीआई बैंक में एक बुजुर्ग पैसे जमा करने के लिए पहुंचा। तभी पीछे खड़े अनजान व्यक्ति ने पैसे जमा करने की मदद कहते हुए बुजर्ग के पास के  61 हजार रूपये लेकर फरार हो गया। पीड़ित व्यक्ति का नाम बाबूराव हरबा करांडे (58,संताजी नगर, कन्हान) है। वह गांधीबाग होलसेल मार्किट में इंडोनेशियाई ट्रेडिंग कंपनी में काम करते हैं। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर को फरियादी अपने कंपनी का पैसा जमा करने के लिए इतवारी स्थित आईसीआईसीआई बैंक पंहुचा। इस दौरान चेक जमा करने और पैसे जमा करने के लिए टोकन लेने के लिए कतार में  खड़ा हुआ। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति आया और कहा कि, पैसे भरने की जो स्लिप है उसमें गलती है लाओ में अच्छे से भर देता हूँ। फरियादी उसकी बातो में आ गया और उसे नई स्लीप भरने को दे दिया। 

इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने बुजुर्ग को तीन लाख का चेक दिया और कहा की मैं आप का पैसा भर देता हूँ, जब तक आप बाजु में मौजूद शिक्षक सहकारी बैंक से यह पैसा ला लीजिये मुझे भी यह पैसे जमा करना है। बुजुर्ग आरोपी की बाते में आ गये और उसे पैसे देकर शिक्षक बैंक में चले गए। लेकिन वहां जाने के बाद वहां किसी भी तरह का चेक नहीं होने की बात बैंक कर्मी ने दी। वहीं जब बुजुर्ग वापस आए तो आरोपी वहां पैसे लेकर भाग चूका था। गांधी बाग पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।