logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर-नासिक विमान सेवा के लिए इंडिगो ने दिखाई तैयारी


नागपुर:राज्य के दो प्रमुख शहरों उपराजधानी नागपुर और नाशिक इन दो शहरों को जोड़ने के लिए विमान सेवा शुरू करने की तैयारी इंडिगो एयरलाइंस ने दिखाई है.इस संबंध में कंपनी ने डीजीसीए के पास मंजूरी के लिए प्रस्ताव भेजा है.अगर डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन कंपनी को मंजूरी और स्लॉट प्रदान कर देता है तो यह सेवा 15 से शुरू होने की उम्मीद है.नागपुर और नासिक दोनों राज्य के अहम शहर है,दोनों शहरों का ऐतिहासिक महत्त्व होने के साथ पर्यावरण के लिहाज से भी यह काफ़ी महत्वपूर्ण है.नागपुर शहर की पहचान जहां ग्रीन सिटी,ऑरेंज सिटी और टाइगर सिटी के रूप में है तो वही नासिक की पहचान वाईन सिटी के रूप में है.प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी नागपुर-नासिक विमानसेवा के लिए  एटीआर 72-600 एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल करेगी। जिसकी यात्री क्षमता 78 है.