लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी!
नागपुर: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए एक बड़ी खबर है। सितंबर और अक्टूबर महीने की किस्तें अभी तक महिलाओं के खातों में जमा नहीं हुई हैं। ऐसे में अब सभी लाडली बहनों की नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी हुई है।
महिलाओं के बीच चर्चा कि क्या दिवाली से पहले दोनों महीनों की कुल 3,000 रुपये की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाएगी। हालांकि, इस संबंध में सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
ऐसे में चर्चा है कि सितंबर के ₹1,500 और अक्टूबर के ₹1,500, यानी कुल ₹3,000 दिवाली से पहले महिलाओं के बैंक खातों में जमा हो सकते हैं। त्योहार के दौरान बढ़ते घरेलू खर्चों को देखते हुए महिलाओं को इस राशि का बेसब्री से इंतजार है।
हालांकि, दोनों महीनों की किस्त एक साथ जारी करने और पैसे जमा होने की तारीख को लेकर सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते, आधार लिंकिंग और ई-केवाईसी की स्थिति जरूर जांच लें। साथ ही, किस्त के नाम पर आने वाले अनजान लिंक से सावधान रहें और अपनी बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
admin
News Admin