logo_banner
Breaking
  • ⁕ मनोज जरांगे की ऑडियो क्लिप की होगी फॉरेंसिक जांच, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- ढाई साल बाद क्लिप का बाहर आने का क्या उद्देश्य? ⁕
  • ⁕ MLC Election: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया मतदान, बोले- जनता में दिख रहा उत्साह ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: लोधीपुरा में कबाड़ गोदाम में भीषण आग, दमकल की 7 गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू


नागपुर: नागपुर शहर के लोधीपुरा में बड़ा हादसा हो गया, जहां कबाड़ के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। सुबह आठ बजे यह आग लगी और देखते ही देखते पुरे गोदाम में फ़ैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और बचाव दल मौके पर पंहुचा और करीब तीन घंटे की मशक्क्त के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम जलकर ख़ाक हो गया।

नागपुर शहर के मध्य भाग में स्थित लोधीपुरा इलाके में रविवार सुबह एक कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। यह गोदाम मोमिनपुरा निवासी मोहम्मद अशरफ अंसारी का बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब आठ बजे शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्हें दूर से ही देखा जा सकता था।

आग आसपास के घरों तक भी पहुंच गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग और बचाव दल मौके पर पहुंचा। दमकल की सात गाड़ियों की मदद से आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही की हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन गोदाम जलकर ख़ाक हो गया।