logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

महाराजबाग ज़ू के विकास का मास्टर प्लान सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी को भेजा गया


नागपुर: शहर के बीचो-बीच बजे महाराजबाग ज़ू के विकास का मास्टर प्लान सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी के पास भेजा गया है.84 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव के तहत ज़ू में विभिन्न काम किये जायेंगे जिसमे नए पिंजरे,पार्किंग,सुरक्षा दीवाल,लैंडस्केप डेवलपमेंट से जुड़े काम किये जायेंगे। महाराजबाग ज़ू का नियंत्रण  सेंट्रल ज़ू अथॉरिटी के अधीन आता है.इससे पहले वर्ष 2011 में प्लान को सीजेडए के पास भेजा गया था लेकिन उस समय आधुनिकीकरण को लेकर अथॉरिटी ने कुछ और विस्तार से जानकारी मांगी थी.यह चौथी बार है जब 2011 से लेकर 2023 के बीच विकास प्लान को भेजा गया है.खास यह भी है की  महाराजबाग ज़ू के रजिस्ट्रेशन की अवधी दो महीने में ख़त्म होने जा रही है.जिसे देखते हुए जल्दबाजी में इस प्रस्ताव को तैयार कर भेजा गया है.ज़ू के प्रभारी अधिकारी डॉ सुनील बावस्कर ने बताया की सुविधाओं के विस्तार और आवश्यक कामों को देखते हुए इस प्रस्ताव को भेजा गया है.ज़ू की तरफ से इस प्रस्ताव को पंजाबराव देशमुख कृषि विश्व विद्यालय के पास भेजा गया जहा से इसे सरकार के पास भेजा गया है.इस प्रस्ताव के तहत सरकार से 84 करोड़ रुपयों की मांग की गई है.