logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वेकोलि की इंदर-कामठी ओपन कास्ट माइंस में बड़ा हादसा, ट्रक की चपेट में आने से चालक राधेश्याम गुप्ता की मौत


नागपुर: वेकोलि कामठी उपक्षेत्र अंतर्गत एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माइंस में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कोयला परिवहन के दौरान ट्रक की चपेट में आने से ट्रक चालक एवं मालिक राधेश्याम गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद वेकोलि प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और खदान परिसर में बनाए गए मार्गों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे एकीकृत इंदर-कामठी डीप ओपन कास्ट माइंस में कोयला परिवहन का कार्य चल रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर आगे बढ़ गया, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक एवं मालिक राधेश्याम गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कोयला परिवहन के लिए बनाया गया मार्ग पूरी तरह कीचड़युक्त था। साथ ही रास्ते में ढलान होने के कारण ट्रक अपने आप आगे बढ़ने लगा। हादसे से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें चालक ट्रक को रोकने के लिए हाथ से ब्रेक दबाने की कोशिश करता दिखाई दे रहा है।

प्राथमिक जांच में ट्रक चालक की लापरवाही की बात सामने आ रही है, लेकिन दूसरी ओर खदान प्रबंधन की सुरक्षा व्यवस्था और खराब मार्ग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों और मजदूर संगठनों का कहना है कि यदि मार्ग सही स्थिति में होता और सुरक्षा मानकों का पालन किया जाता तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

हादसे के बाद वेकोलि प्रबंधन ने पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं मामले की जांच जारी है और खदान प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।