logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कार भेजने के नाम पर युवती से तीन लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी


नागपुर: विदेश से कार भेजने के बहाने एक 32 वर्षीय महिला से तीन लाख 32 हजार की धोखाधड़ी करने के मामला सामने आया है। इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों का नाम संतोष वथोड़े, प्रेम थापा के रूप में की गई है। वहीं तीसरे आरोपी की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवती पुणे के एक अस्तपाल में एडमिन पद पर कार्यरत है। पीड़िता के परिवार में एक छोटी बहन और माँ है। पिता की कई साल पहले मृत्यु हो चुकी है। पिछले साल मई महीने में पीड़िता ने मेट्रोमानी साइट्स जीवनसाथी.कॉम पर अपना प्रोफाइल बनाया था। इसी के माध्यम से आरोपी संतोष वथोड़े ने उससे संपर्क किया। इस दौरान दोनों की बातचीत होने लगी। आरोपी ने बताया कि, वह पोलैंड में काम करता हूँ। मैं जल्द ही नागपुर शिफ्ट होने वाला हूँ। मेरे पास बहुत सामान है। वहीं एक मर्सिडीज कार भी है। आरोपी ने पीड़िता को बताया कि, वह कार वहां भेज रहा है। जिसे पैसे देकर कस्टम से छुड़ा लेना।

आरोपी के कहने पर पीड़िता को कस्टम अधिकारी का फ़ोन आया। उसने बताया कि, कार आ गई है और इतने पैसे भरकर कार को ले जाया जा सकता है। इसके लिए उसने एक अकाउंट नंबर भी दिया। दूसरे आरोपी के कहने पर पीड़िता ने दिए अकाउंट में पैसे दे भेज दिए। मई 2022 से लेकर जून 2022 के दरमियान कस्टम ड्यूटी के नाम पर तीन लाख 32 हजार रूपये ले लिए।

हालांकि, कार नहीं आने के बाद पीड़िता को शक हुआ। उसने मामले की जांच कराई, जिसके बाद सभी आरोपियों के फ़ोन बंद आए।  पीड़िता की शिकायत पर अजनी पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।